बारां में पंचायती राज चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को की गई। जांच के बाद जिला परिषद में 99 और 6 पंचायत समितियों में कुल 324 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं। चुनाव विभाग के मुताबिक, जांच के बाद अंता में 58, केलवाड़ा में 47, किशनगंज में 58, मांगरोल में 58, नाहरगढ़ में 56 और शाहबाद में 47 उम्मीदवार बचे हैं। जिला परिषद के 29 वार्डों के लिए 117 उम्मीदवारों ने 120 नामांकन भरे थे। इनमें से 20 नामांकन रद्द और 1 खारिज हुआ। पंचायत समितियों के 90 वार्डों के लिए 415 उम्मीदवारों ने 446 नामांकन भरे थे, जिनमें से 110 रद्द और 12 खारिज किए गए। सोमवार दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।