बारां में कैट विमेन विंग की ओर से दो दिवसीय व्योमिका-3 फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जिबिशन लगाई गई। एएसपी सौरभ तिवाड़ी और महिला थानाधिकारी आशा सिंह ने इसका उद्घाटन संस्था धर्मादा में किया। अतिथियों ने स्टॉलों का जायजा लिया और महिला उद्यमियों के हुनर की तारीफ की। एग्जिबिशन में 50 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां हस्तशिल्प, फैशन, ज्वैलरी, सौंदर्य उत्पाद, घरेलू उत्पाद और खानपान की चीजें मिल रही हैं। यह कार्यक्रम अध्यक्ष चारु गुप्ता के नेतृत्व में हो रहा है, जो महिला सशक्तिकरण की मिसाल है। संस्थापक सुमन ड्रोलिया, कार्यक्रम प्रभारी सुनीला अग्रवाल, अनिता सेठी, सचिव जिनेशा पतिरा और मीडिया प्रभारी ललिता टोंग्या समेत कई सदस्यों ने व्यवस्थाएं संभालीं। एग्जिबिशन 24 और 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। आज ब्यूटीशियंस की प्रमोशनल वॉक हुई, वहीं 25 अक्टूबर को नारी अभिनंदन सम्मान में 100 से ज्यादा महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।