बाड़मेर में आरएलपी प्रत्याशी ने मतदान से करीब 40 घंटे पहले बीजेपी को समर्थन दे दिया। आरएलपी का दुपट्टा उताकर बीजेपी का दुपट्टा पहन लिया। वहीं आरएलपी पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। इस दौरान बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह खारा मौजूद रहे। बीजेपी का कहना है कि अपनी मर्जी से आरएलपी प्रत्याशी ने बीजेपी को समर्थन दिया है। दरअसल, बाड़मेर नगर परिषद के 8 नंबर वार्ड से बीजेपी से किशन बोहरा, कांग्रेस से हरीशचंद्र और आरएलपी से अशोक कुमार चुनावी मैदान थे। सोमवार को आरएलपी प्रत्याशी अशोक कुमार ने बीजेपी के किशनलाल बोहरा को समर्थन दे दिया। बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह खारा के सामने आरएलपी का दुपट्टा उतार दिया। वहीं खारा ने बीजेपी का दुपट्टा और टोपी पहनाई। इसके बाद बीजेपी के जयकारे लगाए। कहा- मुझे बहला फुसलाकर टिकट दी अशोक कुमार ने बताया- मुझे आरएलपी ने बहला-फुसलाकर टिकट दे दी। मैं मजदूर आदमी हूं। आरएलपी ने फॉर्म से लेकर वोटिंग तक जो भी पैसे लगेंगे वो हम देंगे। लेकिन एक भी रुपया नहीं दिया। 7-9 हजार रुपए मैंने जेब से खर्च कर दिए। आरएलपी वालों ने मेरे साथ धोखा किया। पहले भी बीजेपी में हूं और आगे भी बीजेपी में रहूंगा। स्वरूपसिंह के हने पर बीजेपी ज्वाइंन की है। किशन बोहरा के समर्थन दे दिया है। खारा बोले- RLP को सिर्फ बातें करनी है, चुनाव नहीं लड़ना पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह खारा ने बताया- अशोक कुमार ने भाजपा को समर्थन दे दिया। भाजपा का दुपट्टा हमने पहना दिया है। जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। अशोक को जनता जर्नादन का अच्छा समर्थन है। अशोक का हमने स्वागत किया है। आरएलपी के आरोप पर खारा ने कहा- उनको चुनाव नहीं लड़ना है उनको सिर्फ बातें करनी है।