पाली बीसीएम ग्रुप और दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय प्रॉपर्टी महोत्सव 2026 का शुभारंभ बुधवार को बीसीएम ग्रुप की विभिन्न आवासीय योजनाओं में हुआ। महोत्सव के पहले दिन ग्राहकों में उत्साह दिखा। 17 बुकिंग हुईं। इनमें प्लॉट और विला शामिल रहे। महोत्सव में प्लॉट, फ्लैट और विला खरीदने के विकल्प दिए जा रहे हैं। बीसीएम ग्रुप की योजनाएं पाली, जालोर, सिरोही, शिवगंज, सुमेरपुर, मारवाड़ जंक्शन, सोमेसर, सोजत, तखतगढ़, आबूरोड और भीनमाल में संचालित हैं। इस दौरान बुकिंग कराने वाले पहले 150 ग्राहकों के लिए विशेष इनामी योजना रखी है। लकी ड्रॉ से रॉयल एनफील्ड बाइक, इलेक्ट्रिक स्कूटी, चांदी, आटा चक्की, एलईडी टीवी सहित कई उपहार दिए जाएंगे। हर खरीदार के लिए गारंटेड उपहार भी रखा है। बीसीएम ग्रुप के संचालक मगराज जैन ने बताया, उद्देश्य कानूनी रूप से सुरक्षित प्रॉपर्टी वाजिब बजट में उपलब्ध कराना है। ग्रुप जोधपुर संभाग में रियल एस्टेट क्षेत्र में पहचान बना चुका है। महोत्सव से ग्राहकों को जरूरत और बजट के अनुसार प्लॉट, फ्लैट, विला चुनने का मौका मिल रहा है। पहले दिन पाली, आबूरोड, शिवगंज और सोजत की योजनाओं को लेकर अच्छा रुझान रहा। ग्राहकों ने योजनाओं और विशेष इनामी ऑफर में रुचि दिखाई। आयोजकों को आगे बेहतर प्रतिक्रिया की उम्मीद है। अधिक जानकारी के लिए राहुल जैन से 9782194850 पर संपर्क किया जा सकता है। पाली. प्रापर्टी महोत्सव में जानकारी लेने पहुंचे उपभोक्ता।