कंटालिया| झींझारड़ी और कंटालिया की अरावली पहाड़ियों की गुफा में विराजित कोटड़ा माता मंदिर परिसर में 26 अक्टूबर को भजन संध्या होगी। कमेटी उपाध्यक्ष चमनसिंह रावत ने बताया कि भजन संध्या में धूलसिंह कड़ीवाल एंड पार्टी ब्यावर प्रस्तुति देगी। कॉमेडी कलाकार मीठूसिंह भीलवाड़ा आएंगे। झांकी ग्रुप एंड पार्टी भीलवाड़ा रहेगी। डांसर शीतल भीलवाड़ा प्रस्तुति देंगी। भजन संध्या के मुख्य अतिथि पीपी चौधरी सांसद पाली, केसाराम चौधरी विधायक मारवाड़ जंक्शन व पूर्व प्रधान मंगलाराम देवासी होंगे। कोटड़ा माता मंदिर परिसर में मेला 27 अक्टूबर को भरा जाएगा। दोपहर को कलश और ध्वज यात्रा निकलेगी। चुन्नी देवी पत्नी विजयसिंह की ओर से महाप्रसादी का आयोजन होगा। मेले में हजारों की तादाद में प्रदेशों से भक्तजन मंदिर में शीश नवाते हैं।