त्योहारों के सीजन को देखते हुए गुरुवार रात को पुलिस ने शहर के मुख्य बाजारों से फ्लैग मार्च निकाला। जिससे बाजारों में घूम रहे असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जा सके। साथ ही आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम रखा जा सके। त्योहारों को देखते हुए बाजारों में काफी भीड़ बढ़ गई है। पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च फ्लैग मार्च शहर के जामा मस्जिद, लक्ष्मण मंदिर कोतवाली में से होकर निकला। फ्लैग मार्च में आरएसी के जवान भी शामिल रहे। त्योहारों के सीजन को देखते हुए लोग बाजारों में खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं। जिससे बाजारों में पहले के मुकाबले काफी भीड़ बढ़ गई है। असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने की कोशिश इसके साथ ही व्यापारियों ने बाजारों को सजाना भी शुरू कर दिया है। ऐसे में बाजारों में असामाजिक तत्व भी घूम रहे हैं। पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। इसलिए पुलिस लगातार फ्लैग मार्च निकालकर आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम रखना चाहती है।