डूंगरा बड़ा के भाटखेड़ी स्टेडियम में अखिल भारतीय लबाना समाज की नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अतिथि और खेलप्रेमी शामिल थे। राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश से लबाना समाज की 42 टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। लबाना समाज के जिला अध्यक्ष कुशाल सिंह दांतला ने अध्यक्षता की। डूंगरा बड़ा के नायक मांगीलाल डांगर खास मेहमान थे। डॉ. सतीश लबाना, दीप सिंह वसुनिया, सूर्या लबाना, मांगीलाल दांतला, बलवंत डांगर, मांगीलाल चंपा, डॉ. कमलेश नायक, डॉ. किरण मेरावत, महेश लबाना, राजेश डांगर, सुरेंद्र दांतला शामिल थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, खेलों को भाईचारा व एकता का जरिया बताया। खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह था। विजेता को 31 हजार, उपविजेता को 21 हजार रुपये मिलेंगे। हितांशी क्लब डूंगरा बड़ा यह प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। संचालन अध्यापक लोकेंद्र ने किया, संजय कोठारी ने सभी का शुक्रिया अदा किया।