प्रतापगढ़ शहर में नवरात्रि के दौरान गरबों की धूम रही। भाटपुरा नवयुग गरबा मंडल ने दशहरे के दो दिन बाद गरबा विसर्जन किया गया। विसर्जन कल रात 9 बजे हुआ। मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र राव ने बताया - पंचमी से एकादशी तक अलग-अलग झांकियां निकाली गईं। गरबा विसर्जन में भेरूजी और भगत हजूरी भेरूजी की झांकी खास आकर्षण रही। इसमें भेरूजी को नृत्य करते हुए दिखाया गया। गरबा विसर्जन यात्रा भाटपुरा से शुरू होकर कुमारवाड़ा, बावड़ी मोहल्ला होते हुए गांधी चौराहे पहुंची। फिर सदर बाजार से शीतला माता मंदिर जाकर गरबा विसर्जन किया गया। यात्रा में श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। मंडल के सदस्य और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। पारंपरिक झांकियों और धार्मिक आयोजनों के साथ गरबा उत्सव का समापन हुआ।