भीलवाड़ा शहर के कई इलाकों में गुरुवार को इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते 3 से 4 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जरूरी काम तय समय से पहले पूरा कर लें, ताकि पावर कट के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अलग-अलग फीडर क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 8 बजे से 12 बजे तक बिजली बंद एवीएनएल के सहायक अभियंता नीरज शर्मा ने बताया कि 11 केवी इंडस्ट्री-2 फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान एसवी यार्न, बैंक ऑफ बड़ौदा, दाल मिल, दैनिक भास्कर, एसबीआई बैंक, आईटीआई, जिला उद्योग केंद्र, प्रताप नगर स्कूल, आजादनगर के ए और बी सेक्टर, ला ईडन होटल, देव छाया, एसके प्लाजा, आजादनगर चौराहा, मूंदड़ी के बालाजी, ईएसआई आजादनगर, संचेती कॉलोनी, होटल रणबंका, दधिमती मंदिर आजादनगर और पुर रोड क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक पावर कट इसी तरह 11 केवी इंडस्ट्री-1 फीडर से जुड़े क्षेत्रों में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में रिद्धि सिद्धि, नाथनी जी की होटल के पास का क्षेत्र, कांची रिसोर्ट, श्री एलॉय, पुराना राजस्थान पत्रिका क्षेत्र, अनुकंपा अपार्टमेंट, पांसल चौराहा के पास का इंडस्ट्रियल एरिया और आसपास के इलाके शामिल हैं। विभाग ने पहले से तैयारी करने की अपील की विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली बंद रहने के तय समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि पावर कट के दौरान किसी तरह की असुविधा नहीं हो।