दीपावली पर्व के मौके पर भीलवाड़ा शहर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। पहली बार यूआईटी ने जिला कलेक्टर कार्यालय सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों का चयन कर उन्हें डेकोरेट किया है। यूआईटी सेकेट्री गौरव सालुखे ने बताया इस बार शहर के 6 प्रमुख पब्लिक प्लेस का चयन किया है। इनमें अहिंसा सर्किल, महाराणा सर्किल, जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर, अजमेरी पुलिया, शिवाजी गार्डन एवं लव गार्डन के बाहर विशेष सजावटी लाइटिंग की गई है। देखें तस्वीरें शहर के प्रमुख चौराहे भी सजे इनके साथ ही विकास न्यास कार्यालय, जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, सुखाड़िया सर्किल, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सर्किल, महाराजा अग्रसेन सर्किल, नारायणी माता सेन सर्किल, अहिंसा सर्किल, सांगानेरी गेट पेट्रोल पंप सर्किल, झलकारी बाई सर्किल, ज्योतिबा फुले सर्किल (श्री गेस्ट हाउस), महाराणा प्रताप सर्किल (पांसल चौराहा), पन्नाधाय सर्किल एवं देवनारायण सर्किल पर विद्युत सजावट की गई है। कम्युनिटी हाल पर भी लाइटिंग की गई शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित लगभग 10 सामुदायिक भवनों में भी आकर्षक लाइटिंग की गई है,इनमें पथिक नगर, तिलक नगर, आजाद नगर, चपड़ासी कॉलोनी, पंचवटी एवं टंकी के बालाजी के पास स्थित सामुदायिक भवन शामिल हैं। नगर विकास न्यास की इस पहल का उद्देश्य दीपावली पर शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ आमजन को उत्सवमय वातावरण उपलब्ध करवाना है। रोप लाइट ओर झालर से हुई सजावट कलेक्ट्रेट परिसर में पेड़ों पर रोप लाइट्स, भवनों पर झालरें और उद्यानों में अलग-अलग पैटर्न की लाइटिंग की गई है। इसके अलावा अहिंसा सर्किल, पांसल चौराहा, सुखाड़िया सर्किल और श्रीनाथ सर्किल को भी रोशनी से सजाया गया है। लव गार्डन (नेहरू उद्यान) और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी सजावट की गई है। उदयपुर- अहमदाबाद की तर्ज पर लाइटिंग अजमेर पुलिया से गुजरने वाले राहगीरों को पहली बार ओवरब्रिज पर आकर्षक लाइटिंग देखने को मिल रही है तो आरसी व्यास कॉलोनी का शिवाजी गार्डन युवाओं के लिए नया लाइटिंग स्पॉट बन गया है। यूआईटी ने अहमदाबाद और उदयपुर जैसे शहरों की तर्ज पर इस बार दीपावली की सजावट को बाजारों से बाहर निकालकर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचाया है।