भीलवाड़ा के बड़लियास थाना क्षेत्र के ढेलाना गांव में गुरुवार देर रात मक्का के खेत में आग लग गई। आग से किसान भंवरलाल खटीक के करीब 5 बीघा खेत में खड़ी मक्का की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों ने कुएं की मोटर चलाकर पानी से बुझाने की कोशिश की। बाद में भीलवाड़ा से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कुएं की मोटर चलाकर ग्रामीणों ने बुझाने की कोशिश की ढेलाना गांव में भंवरलाल खटीक के मक्का के खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी। खेत से आग की लपटें उठती देख बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुएं की मोटर चलाकर पानी डालते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया सूचना मिलने के बाद भीलवाड़ा से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। टीम ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब 5 बीघा खेत में खड़ी मक्का की फसल जल गई। आग दूसरे खेतों तक नहीं पहुंची और घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।