भीलवाड़ा जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ। शाम 6 बजे तक जिले की 9 पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए वोट डाले गए। बुजुर्ग दोस्तों से लेकर पहली बार वोट डालने वाले जेन-जी मतदाताओं और घूंघट में महिलाएं भी मतदान केंद्रों पर पहुंचीं। कोटड़ी में 98 साल के बुजुर्ग भंवरलाल पोखरना वोट डालने पहुंचे। जिले के 1,110 मतदान केंद्रों पर 8 लाख 91 हजार 353 मतदाता शाम 6 बजे तक मतदान कर सकेंगे। सरपंच पदों के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होगा। दोनों चरणों में जिले की 16 पंचायत समितियों के चुनाव में कुल 14 लाख 37 हजार 322 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। देखें… पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत देखें चुनाव से जुड़ी तस्वीरें… --- चुनाव से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें … भीलवाड़ा में पहले-चरण के चुनाव में सरंपच-पद के संभावित दावेदार:एक सीट पर 8 में टक्कर; जानें- आपके इलाके में कौन कर रहा दावेदारी भीलवाड़ा में भाजपा की जिला परिषद मेंबर लिस्ट जारी:नए चेहरों के साथ पुरानों पर भी दांव, जानें किस वार्ड में किसको बनाया प्रत्याशी भीलवाड़ा में कांग्रेस की जिला परिषद मेंबर लिस्ट जारी:45 वार्डों में उतारे केंडिडेट, इस बार नए चेहरों को मौका