इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते भीलवाड़ा शहर के औद्योगिक और रिहायशी एरिया में आज सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 4 घंटे बिजली बंद रहेगी।इस दौरान संबंधित क्षेत्र में मशीनों और घरेलू उपकरणों का संचालन प्रभावित होगा। ये एरिया होंगे प्रभावित 11 केवी UDIA फीडर से जुड़े स्वास्तिक प्रोसेस, एसबी सिल्क , आदर्श, राधिका, तुलसी, कोहिनूर, प्रताप,प्रिया और श्री श्रीनाथ प्रक्रिया इसके साथ ही रोडास, गिरिराज पेपर मिल,आरटीओ ऑफिस बालाजी फिटनेस,वर्धन सुखवाल बेकरी और इनके आसपास के सभी रिहायशी एरिया में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। शटडाउन से पहले पूरे करें आवश्यक काम बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ता इलेक्ट्रिसिटी से जुड़े अपने काम तय समय से पहले पूरे कर ले ताकि शटडाउन के दौरान उन्हें किसी तरह की कोई समस्या ना हो।