कोटा में देर रात कोटा झालावाड़ NH 52 पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गईं। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना सुकेत थाना क्षेत्र की हैं। कार सवार चारों युवक भोपाल के रहने वाले हैं। और आपस में दोस्त हैं, चारों कार में बैठकर भोपाल से खाटू श्याम जी दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में कार पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। सुकेत थाना कांस्टेबल नरेश कुमार ने बताया की घटना देर रात 1 बजे के आसपास NH 52 पर उम्मेदपुरा गांव के पास मेवाती ढाबे के नजदीक की है। कार सवार युवक झालावाड़ की तरफ से आ रहे थे। उनके आगे एक ट्रेलर चल रहा था। बताया जा रहा हैं कि सम्भवतया कार की स्पीड तेज थी कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। मौक़े पर मौजूद लोग मदद को दौड़े, कार से युवकों को बाहर निकाला। हादसे में कार सवार निर्मल कुमार (27) की मौत हो गईं, जबकि तीन अन्य जयेश, नीरज व अल्केश को इलाज के लिए सुकेत हॉस्पिटल लाया गया। कार निर्मल चला रहा था। हादसे के बाद निर्मल कार में फंस गया था। जयेश के जबडे में चोट लगी हैं। बाकी दो युवक भी घायल हैं। चारो आपस में दोस्त हैं, जो भोपाल से खाटूश्याम दर्शन के लिए जा रहे थे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। परिजनों को सूचना दे दी है। मामले की जांच की जा रही है।