हवाई हमले से बचने की तैयारियों को लेकर शनिवार को सुबह इंडियन ऑयल के बॉटलिंग प्लांट में एयर स्ट्राइक और शाम को ब्लैकआउट किया गया। शनिवार सुबह बीछवाल स्थित इस प्लांट में 9 बजकर 2 मिनट पर बम धमाके की सूचना मिली थी। इसके बाद शाम 7 बजे के बाद अचानक पूरे शहर में जगह-जगह ब्लैक आउट किया गया। हालांकि इसके बाद भी कई जगह रोशनी जलती रही। सुबह और शाम दोनों ही वकत कुछ ही देर के लिए शहर में सायरन की आवाज सुनाई देने लगी। पर्यटन व्यवसायी विनोद भोजक ने बताया कि अंबेडकर सर्किल तक मॉक ड्रिल के लिए सायरन की आवाज सुनाई दी। शाम सात बजे कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अचानक सायरन बजने से लोगों में घबराहट हुई। तुरंत पुलिस को कॉल किए गए। तब पुलिस ने इसे सामान्य अभ्यास बताया तो राहत की सांस ली। इनकम टैक्स सलाहकार मदन मोहन व्यास ने बताया कि शाम सात बजने के बाद सायरन की आवाज थी। सुबह के मॉक ड्रिल के बाद पूरी उम्मीद थी कि ये सामान्य मॉक ड्रिल है, फिर भी सावधानी से अपने ऑफिस की लाइट बंद की गई। फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची इससे पहले सुबह बीछवाल और मुरलीधर व्यास नगर स्थित फायर स्टेशनों से बीछवाल इंडियन ऑयल बॉटलिंग प्लांट के लिए फायर ब्रिगेड को रवाना किया गया। इस दौरान सूचना मिलने से लेकर घटना स्थल पर पहुंचने का रेस्पॉन्स टाइम देखा गया। मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वहीं पीबीएम अस्पताल में काल्पनिक घायलों को पहुंचाने की व्यवस्था की गई। अस्पताल प्रशासन ने घायलों के पहुंचने और ट्रीटमें शुरू करने का भी टाइम रिकॉर्ड किया गया। आपदा से निपटने की तैयारियों का परीक्षण हाल ही में पचपदरा रिफाइनरी में आग की घटना के बाद औद्योगिक इकाइयों और सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों को लेकर सतर्कता बढ़ी है। इसी कड़ी में बीकानेर में यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिससे आग जैसी आपदा की स्थिति में उपलब्ध संसाधनों, समन्वय और प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण किया जा सके। देखिए- मॉकड्रिल की PHOTOS