बीकानेर में पंचायती राज आम चुनाव-2026 के पहले चरण का मतदान गुरुवार शाम 6 बजे खत्म हुआ। पूगल, छत्तरगढ़, खाजूवाला और रुणिया पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद के 8 और पंचायत समिति के 60 सदस्यों के लिए वोट डाले गए। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ था। नई पंचायत समिति रुणिया में करीब 75 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि खाजूवाला में 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने वोट दिए। चुनाव के लिए 319 मतदान केंद्रों पर 319 मतदान दल तैनात किए गए थे। वहीं, 112 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच चुनाव के तहत 23 अक्टूबर को नामांकन, 24 अक्टूबर को मतदान और मतगणना होगी। इसके बाद 25 अक्टूबर को उप सरपंच का चुनाव कराया जाएगा। बीकानेर में जिला परिषद् की आठ सीटों के लिए 71.18 प्रतिशत मतदान हुआ। देखें … पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत ये खबर भी पढ़िए बीकानेर में 5 पंचायत समितियों से 400 दावेदार मैदान में:एक सीट पर 11 उम्मीदवारों में टक्कर; जानें आपके इलाके में कौन जता रहा दावेदारी