पंचायतीराज चुनावों के दूसरे चरण में बीकानेर जिले की 5 पंचायत समितियों में चुनाव होने हैं। इनमें बीकानेर, बज्जू खालसा, बीठनोक, हदां और कोलायत की 137 ग्राम पंचायतों में करीब 400 दावेदार सामने आए हैं। कई सीटों पर 11 उम्मीदवारों में भी टक्कर होने की संभावना है। आने वाले दिनों में दावेदारों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। वहीं, कई ग्राम पंचायतों में निर्विरोध सरपंच चुनने के लिए एक नाम पर सहमति बनाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। गांवों की चौपालों पर संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब देखिए- संभावित दावेदारों की लिस्ट ये खबर भी पढ़ें… बीकानेर की 4 पंचायत समितियों में 350 से ज्यादा दावेदार:निर्विरोध जीतने की होड़, एक सीट पर 6 में टक्कर; जानें- कौन कहां से कर रहा दावेदारी बीकानेर में पंचायत चुनाव को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है। प्रदेश की 14403 ग्राम पंचायतों में 60 हजार से अधिक चेहरे सामने आए हैं। बीकानेर में पहले चरण में खाजूवाला, छत्तरगढ़, पूगल और रुणिया बड़ा बास की ग्राम पंचायतों में चुनाव होने हैं। इसके लिए करीब 350 से ज्यादा दावेदार मैदान में हैं। पूरी खबर पढ़ें…