पंचायती राज चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार तेज हो गया है। जिला परिषद वार्ड 25 में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांवों व ढाणियों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी दी गई। जनसंपर्क के दौरान भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से देश में विकास को गति मिली है। उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा के समर्थन में मतदान करने का आग्रह किया। भाजपा नेता हरिओम बिश्नोई लांबा ने ग्रामीणों से 28 अक्टूबर को मतदान में भाग लेकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान में भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।