बुराई पर अच्छाई की जीत, अहंकार पर मर्यादा और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व कोटपूतली में उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में रावण दहन का आयोजन हुआ। रावण के अंत के साथ ही वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। विजयादशमी के अवसर पर मैदान में हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। भगवान श्रीराम की विजय की स्मृति में मनाया जाने वाला यह पर्व हर वर्ष समाज को सत्य और मर्यादा की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। पुलिस जाप्ता रहा तैनात, व्यवस्था पर रखी नजर कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता तैनात रहा। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति कमल सैनी, बजरंग लाल शर्मा, जयराम टापरी, अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, सुभाष दवाई वाला, बालमुकुंद बंसल, कुलदीप जोशी, चंद्रकांत शर्मा, नितिन जोशी, भोरेलाल गुर्जर, सुमित शर्मा, प्रवीण बंसल, प्रमोद गुरुजी, राजेश ढोधू, आनंद भारद्वाज, प्रफुल्ल रमन, कमलेश प्रजापत, जितेंद्र जोशी, प्रदीप अग्रवाल, अशोक सुरेलिया, पप्पू पांचाल, रतनलाल राय और पार्षद महेश सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।