पंचायतीराज चुनाव में प्रत्याशियों को एनओसी लेना जरूरी है। अभी तक सिर्फ 9 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने के लिए एनओसी ली है। निर्वाचन नियमों के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी के पास जिला परिषद की ओर से जारी एनओसी होना अनिवार्य है। नामांकन शुरू होने तक जिला परिषद सदस्य चुनाव के लिए केवल 9 संभावित प्रत्याशियों ने ही एनओसी के लिए आवेदन किया है। प्रशासन की तरफ से कोई भी प्रक्रिया अटकी नहीं है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनके स्तर पर किसी भी तरह का कोई पेंडिंग मामला नहीं छोड़ा गया है, और सभी दस्तावेज पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर तैयार किए जा रहे हैं। तीसरे चरण के चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर तक नामांकन होंगे। कई भावी प्रत्याशी अंतिम समय में पर्चा दाखिल करने की होड़ में हैं। ऐसे में आने वाले दो-तीन दिन में एनओसी को लेकर जिला परिषद में भीड़ उमड़ सकती है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जो लोग अभी तक अपने जरूरी दस्तावेज तैयार नहीं करवा पाए हैं, उन्हें अंतिम क्षणों में तकनीकी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। कार की टक्कर से 7 वर्षीय बच्ची की मौत रतनगढ़ | लोहा गांव में सोमवार को कार की टक्कर से सड़क पार कर रही सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना को लेकर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार लोहा के करणी सिंह पुत्र जीवराजसिंह ने रिपोर्ट दी कि उसके छोटे भाई राजू सिंह की बेटी खुशबू उसके घर से दोपहर अपने घर की तरफ जा रही थी। मेगा हाइवे पार करते समय सुजानगढ़ की तरफ से आ रही कार ने बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।