चिड़ावा-झुंझुनूं मार्ग पर आकावाली ढाणी के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में एयरफोर्स में कार्यरत कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। बामनवास से लादूसर की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, घायल लालचंद माहिच कच्छ (गुजरात) में एयरफोर्स में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। वे 1 अक्टूबर को छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे। शनिवार को उन्हें वापस ड्यूटी पर लौटना था। गांव से रेलवे स्टेशन जाने के लिए उन्होंने अपने दोहिते रोहित को मोटरसाइकिल लेकर स्टेशन बुलाया था। इसी दौरान आकावाली ढाणी के पास कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाएं हाथ और दाहिने पैर में आई गंभीर चोटें हादसे की सूचना मिलते ही लालचंद के दोहिते रोहित सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। दुर्घटना में लालचंद के बाएं हाथ और दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। कार में सवार थे पांच लोग प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर कार बामनवास से लादूसर की ओर जा रही थी। कार में तीन महिलाएं, एक युवक और चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।