चौमूं के मोरीजा ग्राम पंचायत में मतदान के दौरान हंगामे से तनावपूर्ण स्थिति हो गई और ग्रामीणों ने मतदान केंद्र पर और पुलिस पर पथराव कर दिया। यहां मतदान बूथ पर वोट चोरी के आरोपों को लेकर जबरदस्त हंगामा हो गया। ग्रामीणों के विरोध के बीच मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद सामोद पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। हंगामे के दौरान कुछ लोगों द्वारा पुलिस पर पथराव किए जाने की सूचना है। घटनाक्रम से जुड़े देखिए फोटोज अफरा-तफरी का माहौल बना घटना के बाद मतदान बूथ पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। अचानक हुए घटनाक्रम से मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई और पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। SHO हेमराज सिंह पहुंचे मौके पर मोरीजा ग्राम पंचायत में हंगामे की सूचना मिलते ही सामोद थाना प्रभारी (SHO) हेमराज सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कवायद शुरू की। वहीं, सूचना मिलने पर गोविंदगढ़ सीओ शिवा शर्मा के भी मौके पर पहुंचे हैं। ग्रामीणों की ओर से वोट चोरी के आरोप लगाए जाने के बाद मतदान बूथ पर विवाद की स्थिति बनी। चौमूं तहसीलदार डॉ. विजयपाल विश्नोई ने बताया कि प्रशासन पूरे घटनाक्रम को लेकर नजर बनाए हुए है।