चूंधी गणेश मंदिर सेवा समिति की ओर से मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति विजय डांगरा, पार्षद मुकेश नागौरी व पार्षद प्रतिनिधि नारायण जेठा का साफा, शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी चंद्रप्रकाश शारदा ने की। मंच पर गणेश मंदिर के पुजारी अनुप गौतम महाराज व गजटेड हनुमान मंदिर के प्रधान पुजारी किशनलाल शर्मा उपस्थित रहे। समारोह में सभापति विजय डांगरा ने सभी समाजों व संस्थाओं को साथ लेकर शहर के विकास कार्य प्राथमिकता से पूरा करने की बात कही। चंद्रप्रकाश शारदा ने जनप्रतिनिधियों से सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। संचालन सचिव आशाराम सिंधी ने किया। संयोजक ग्वालदास मेहता ने बताया कि समारोह में गोपीकिशन मेहरा, राजन गोयदानी, रामनारायण मेहरा, एमएल टावरी, मनोहर केला, अमृत भूतड़ा, मीठालाल मोहता, माणकलाल गोलकिया, मोहनलाल सुदा, विनोद डांगरा, दीपक केला, योगेश सांवल, सत्यनारायण देवड़ा, रेवत महाराज, कमल भूतड़ा, प्रमोद जोशी मौजूद रहे।