चूरू के पड़िहारा बस स्टैंड पर जुआ खेलते 4 लोगों को रतनगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 35 हजार 680 रुपए नकद और जुए की गोटियां जब्त कीं। वे मोबाइल और मोमबत्ती की रोशनी में जुआ खेल रहे थे। थानाधिकारी संदीप कुमार बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचने पर चारों वहां से जाने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों की पहचान पड़िहारा के वार्ड 12 निवासी 31 वर्षीय इलियास काजी, वार्ड 8 निवासी 32 वर्षीय रामानंद, वार्ड 11 निवासी 35 वर्षीय मैनुद्दीन सिक्का और वार्ड 6 निवासी 27 वर्षीय मंजीत वाल्मीकि के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।