राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में आज सरपंच के 3,716 और वार्ड पंच के 34,218 पदों के लिए बैलेट पेपर से वोटिंग हुई। चूरू जिले की 7 पंचायत समितियों की 247 ग्राम पंचायतों में गुरुवार को सरपंच चुनाव के लिए मतदान हुआ। शाम 6 बजे वोटिंग खत्म होने के कुछ देर बाद मतगणना शुरू हुई। सात पंचायत समितियों में भानीपुरा की 37, बीदासर की 44, चांदगोठी की 33, राजगढ़ की 44, सरदारशहर की 33, सरदारशहर ईस्ट की 27 और सिद्धमुख की 29 ग्राम पंचायतें हैं। इन सभी में बैलेट पेपर से मतदान हुआ। बीदासर और राजगढ़ में सबसे ज्यादा 44-44 ग्राम पंचायतें हैं। आप अपनी ग्राम पंचायत का सबसे पहले और सबसे सटीक रिजल्ट जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।