चूरू | रेलवे कॉलोनी स्थित हनुमान कला मंदिर में हनुमान सेवा समिति की ओर से चल रही रामलीला में रविवार को कलाकारों ने विभीषण-शरणागति, राम सेतु स्थापना, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध सहित अनेक प्रसंगों का मंचन किया। इस दौरान जीवंत मंचन देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। इस दौरान राजकुमार ने श्रीराम, योगेंद्र ने लक्ष्मण, राजेश गौतम ने रावण, विक्रम सिंह ने हनुमान, प्रेम चौधरी ने मेघनाथ, कौशल ने विभीषण, रामनिवास मीणा ने कुंभकरण, महेंद्र टकणेत ने सुग्रीव, गोपाल ने सुखेन, मनोज मीणा ने भरत तथा नेमीचंद ने अंगद का अभिनय किया।