भारत और राज्य सरकार ने लू-तापघात से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने नागरिकों से गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने और इन दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है। कलेक्टर ने पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और शरीर को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी। लू लगने पर तुरंत इलाज की सलाह दी गई। किसानों को सलाह दी गई है कि वे पशुओं को ऊष्मागत तनाव से बचाने के लिए उचित उपाय करें। इसके अलावा फसलों में नियमित रूप से सुबह या शाम के समय सिंचाई करने के निर्देश दिए गए हैं। नियोक्ताओं से कार्य स्थलों पर ठंडे पेयजल, छाया, प्राथमिक उपचार किट, ओआरएस और आइस पैक की व्यवस्था करने की अपील की गई है। श्रमिकों को सीधी धूप से बचने और भारी कार्य सुबह-शाम के ठंडे समय में करने का अनुरोध किया गया है। नागरिकों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। नं