बाड़मेर जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल व पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने गुरुवार को जिले के सरहदी इलाकों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, सुचारू मतदान के लिए कार्मिकों को निर्देश दिए। चिन्मयी गोपाल व चूनाराम जाट ने रामसर, कंटल का पार, देतानी, हरसाणी, तामलोर, गडरारोड, जाटों की बस्ती, देदूसर, इटादा, धनाऊ के मतदान केंद्र देखे। मतदान प्रक्रिया की समीक्षा की। ईवीएम की सुरक्षा देखी। मतदाता सुविधाओं की जानकारी ली। पीने के पानी, शेड, अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा बलों की तैनाती पर भी निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता रखने को कहा। मतदान कर्मचारियों को निर्देश दिए। ताकि किसी मतदाता को परेशानी नहीं हो। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी सुरेश कुमार, विकास अधिकारी विक्रम जांगिड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।