श्रीगंगानगर. जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष और विधायक रूपिन्द्र सिंह कुन्नर की अध्यक्षता में हुई। इसमें मतदाता सूची और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर उठे मुद्दों पर चर्चा की गई। कुन्नर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। कुन्नर के अनुसार एसआईआर के जरिए बड़ी संख्या में मतदाताओं को सूची से बाहर करने की कोशिश हुई। कांग्रेस ने प्रक्रिया की निष्पक्षता और कथित अनियमितताओं की जांच की मांग दोहराई। कांग्रेस 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ महारैली करेगी। इसमें शामिल होने के लिए श्रीगंगानगर जिले से भी कांग्रेसजन जाएंगे।