शहर के कई इलाकों में आवारा गायों, कचरे, खुले मेनहोल और पाइपलाइन लीकेज से लोग परेशान हैं। कहीं गंदगी और जलभराव से परेशानी है, तो कहीं हादसों का खतरा बना हुआ है। वहीं, शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पार्षद सीपी कुमावत ने स्ट्रीट लाइटें चालू करवाईं। संतोष नगर में खुले बिजली बॉक्स की समस्या भी दूर कर दी गई, जिससे लोगों को राहत मिली। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… पार्षद सीपी कुमावत बने आज के 'स्टार ऑफिसर' लाल कोठी सहकार मार्ग, टोंक फाटक से रतनलाल गुर्जर ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया था की जेपी इंटरपास के सामने की सारी लाईट बंद पड़ी है। सभी लाइटें बंद होने से रात में अंधेरा रहता है। समस्या सामने आने के बाद पार्षद सीपी कुमावत ने इसका समाधान करवा दिया। इससे लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए पार्षद सीपी कुमावत को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। खुले बिजली बॉक्स की समस्या दूर, लोगों को मिली राहत संतोष नगर, मानसरोवर से सिद्धार्थ मोहन गुप्ता ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया था की उनकी कॉलोनी में लाइट का बॉक्स एकदम खुला हुआ है और इसमें स्पार्किंग भी होती है। इससे आसपास रहने वाले लोगों और बच्चों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… बेसहारा गायों और कचरे से लोग परेशान जगन्नाथपुरी, गोपालपुरा से अनूप गुर्जर ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया की उनकी कॉलोनी में बेसहारा गाय बहुत ज्यादा है। वहाँ कचरा भी बहुत हो रहा है, जिसके कारण लोगों का रहना मुशकिल हो रहा है। आवारा गायों से घरों के बाहर गंदगी फैलती है, जिससे बदबू और मच्छरों की समस्या बढ़ती है। सड़कों पर लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। लोगों ने इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। गली में कचरे का ढेर, गंदगी से लोग परेशान जमुना नगर, सोडाला से बी.आर. प्रजापत ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया की उनकी गली में कचरे का ढेर लग रहा है। आस-पास के बाकी लोग भी वहीं कचरा डाल देते हैं। गली में कचरा जमा होने से गंदगी और बदबू फैलती है। इससे मच्छर-मक्खियां पनपने और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ता है। लोगों ने इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। खुला मेनहोल, सड़क पर गंदा पानी जमा प्रताप नगर से अभिनव ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया की पिछले 4-5 महीनों से वार्ड 62 में मेन होल खुला है। जिसके कारण सारा गंदा पानी सड़क पर जाम होता है और सड़क पूरी कीचड़ से भर जाती है। खुला मेनहोल होने से हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। पाइपलाइन लीकेज से जलभराव अजमेर रोड, कमला नहरू नगर वार्ड 38 से मोहित तांबी ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया की उनकी कॉलोनी में कई दिनों से पाइपलाइन में लीकेज हो रहा है। जिसके कारण सड़क पर लगातार पानी जमा हो रहा है। सड़क पर जगह-जगह गंदगी फैल गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. पार्षद प्रवीण कुमार बने 'पब्लिक के स्टार':मुरलीपुरा में पोस्ट के बाद बदल दिया मेनहोल का टूटा ढक्कन 2. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:टंकी बने 2 साल हुए, कंठ अब भी प्यासे, आवारा पशु लोगों पर कर रहे हमला 3.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 4.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 5.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 6.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 7. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 8.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 9.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 10.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें