ढहरिया| विजयदशमी पर मंगलवार को देवी-देवताओं के दरबार में ढोक लगाने के लिए भीड़ रही। मंदिरों में मेला जैसा माहौल बना। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं ने देशी घी की खीर-पुए की प्रसादी का भोग लगाया। परिवार की सुख-समृद्धि की मन्नत मांगी। विजयदशमी पर गुढाचन्द्रजी कस्बे के घटवासन देवी मंदिर, ढहरिया में दुर्गा मां का मंदिर, श्री गोपाल गुफा धाम, पचमेड़ी धाम सहित क्षेत्र के मंदिरों में सुबह से श्रद्धालु पहुंचने लगे।