जोधपुर शहर में अवैध हथियारों की धरपकड़ के तहत कमिश्नरेट स्पेशल टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया और पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शहीन सी के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए सीएसटी टीम ने एक अवैध पिस्टल बरामद की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता कमिश्नरेट स्पेशल टीम के प्रभारी एसआई मेहराज तंवर के नेतृत्व में टीम को अवैध हथियारों की तस्करी और मूवमेंट को लेकर गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर चिराग सिंह (23) पुत्र हुक्म सिंह, निवासी सेक्टर-3, थाना कुड़ी भगतासनी, जोधपुर को हिरासत में लिया। आरोपी की निशानदेही पर छिपाया गया हथियार बरामद पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी चिराग सिंह की निशानदेही पर विवेक विहार आवासीय योजना के पास डामर रोड के निकट झाड़ियों में छिपाकर रखी गई एक अवैध पिस्टल को बरामद किया गया। बरामद किए गए अवैध हथियार की खरीद फरोख्त और इसके संभावित खरीदारों के बारे में पता लगाने के लिए पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। इसके लिए आरोपी को विवेक विहार थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया है।।