दौसा जिले में गर्भवती नाबालिग से गैंगरेप के मामले में पुलिस की जांच में नया खुलासा हुआ है। जांच में नाबालिग के अकेले हॉस्पिटल हॉस्पिटल आने और गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने बाइक पर नजर आ रहे युवक को डिटेन किया है और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना बुधवार रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की है। प्रसव पीड़ा के बाद नाबालिग ने दिया था बच्चे को जन्म एसपी कुंदन कंवरिया ने बताया- 16 साल की नाबालिग ने दो लड़कों पर जबरन अपने साथ ले जाने और गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे किडनैप कर सुनसान इलाके में ले गए और गैंगरेप किया। इसी दौरान उसे प्रसव पीड़ा हुई और उसने मौके पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। नवजात को लेकर अस्पताल पहुंची थी नाबालिग पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्रसव के बाद दोनों युवक उसे मौके पर छोड़कर भाग गए। इसके बाद नाबालिग जैसे-तैसे नवजात को कपड़े में लपेटकर हॉस्पिटल पहुंची। डॉक्टरों ने जांच के बाद नवजात को मृत घोषित कर दिया। CCTV फुटेज से सामने आई नई जानकारी एसपी कुंदन कंवरिया ने बताया- अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। हॉस्पिटल के CCTV फुटेज की जांच में सामने आया कि नाबालिग एक साथी के साथ अस्पताल आई थी। जांच में उसके अकेले अस्पताल पहुंचने और गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने बाइक पर नजर आ रहे युवक को डिटेन कर लिया है। नाबालिग हॉस्पिटल में भर्ती है और अभी स्वस्थ है। उन्होंने कहा कि मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस बनता है। इसकी जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से करवाई जाएगी। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।