दौसा में पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया। शव के नीचे बैठकर 8 महीने के बेटी रो रही थी। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। घटना के समय बड़े भाई की पत्नी पीहर और दादी रिश्तेदारी में गई हुई थी। बड़े भाई की सूचना पर पड़ोसी पहुंचे तो पति-पत्नी फंदे से लटके हुए थे। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को फंदे से उतारकर हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टरों ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया। घटना जिले के सैंथल थाना क्षेत्र के सिंगपुरा गांव में शनिवार की शाम करीब 6 बजे की है। पुलिस की टीम और पड़ोसियों ने मासूम बच्ची को संभाला। 2 साल पहले हुई थी शादी सैंथल थाना अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया- जितेंद्र मीणा (24) और मनीषा मीणा (22) की शादी करीब 2 साल पहले हुई थी। दोनों के 8 महीने की बेटी है। जितेंद्र खेती करता था। शनिवार सुबह दोनों में किसी बात पर विवाद हो गया। नाराज जितेंद्र घर से बाहर चला गया, थोड़ी देर बाद लौटा तो पत्नी फंदे से लटकह हुई थी। जितेंद्र ने अपनी बुआ और ममेरे भाई को फोन किया। कहा- ‘मनीषा ने सुसाइड कर लिया है। अब मैं भी सुसाइड कर रहा हूं।’ दोनों रिश्तेदारों ने हिसार (हरियाणा) में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करने वाले जितेंद्र के बड़े भाई को बताया। बड़े भाई की सूचना पर पड़ोसी घर पहुंचे। देखा तो पति- पत्नी अलग- अलग फंदों पर लटके हुए थे। रो रही मासूम को पड़ोसियों ने संभाला सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की बॉडी उतारकर जिला हॉस्पिटल पहुंचाई, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि मासूम बच्ची को पड़ोसियों ने संभाला। थानाधिकारी ने बताया कि शवों का पोस्टमॉर्टम रविवार की सुबह होगा। जांच शुरू कर दी है। परिजनों के आने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढ़िए… प्रेमी की शादी का कार्ड देखकर युवती ने किया सुसाइड:इंस्टाग्राम पर लिखा- मैं मर जाऊं तो रोना मत; 2 दिन पहले ही घर आई थी प्रेमी की शादी का कार्ड देखकर नर्सिंग छात्रा ने सुसाइड कर लिया। छात्रा ने मरने से पहले देर रात इंस्टाग्राम पर एक स्टेटस लगाया, जिसमें लिखा- अगर मैं मर जाऊं तो रोना मत.. खुश रहना, सोचना एक टेंशन कम हुई। पूरी खबर पढ़िए