राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में आज सरपंच के 3,716 और वार्ड पंच के 34,218 पदों के लिए बैलेट पेपर से वोटिंग हुई। डीग जिले की कामां, पहाड़ी और बृजनगर पंचायत समितियों की 134 ग्राम पंचायतों में गुरुवार को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हुआ। बृजनगर की 53, कामां की 40 और पहाड़ी की 41 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। सरपंच पद के लिए 634 प्रत्याशी मैदान में थे, जबकि दो प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। आप अपनी ग्राम पंचायत का सबसे पहले और सबसे सटीक रिजल्ट जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।