डीग में कोतवाली पुलिस ने 450 ग्राम गांजा के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की टीम गश्त और नाकाबंदी के लिए रवाना हुई थी। पुलिस टीम जब गोवर्धन गेट क्षेत्र से होते हुए गोवर्धन मोड़ पहुंची, तो मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांजा लेकर बिक्री के लिए बैठा हुआ है। टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति अपने पास पॉलीथिन लिए बैठा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया। संदेह होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसकी पहचान लाखन 40 पुत्र तेजसिंह निवासी गोवर्धन मोड़, कस्बा डीग के रूप में हुई। पुलिस ने संदिग्ध के पास मौजूद पॉलीथिन की तलाशी ली तो उसमें गांजा मिला।