डीग पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को डिटेन किया है। यह कार्रवाई 'ऑपरेशन काउंटरडाउन' अभियान के तहत हुई। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक डीग शरण गोपीनाथ के निर्देश पर यह एक्शन लिया गया। कैथवाड़ा थाने में 22 अक्टूबर 2026 को दर्ज एक केस में पुलिस को आरोपी की तलाश थी। थाना प्रभारी हीरालाल पुनिया की टीम ने नाबालिग को गांव औलंदा के पास डीग रोड से पकड़ा। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उसे डिटेन किया गया। पुलिस अब ठगी से जुड़े बैंक खातों और संपत्तियों की जांच कर रही है। इसका मकसद ठगी से मिली रकम और उससे बनाई गई संपत्तियों का पता लगाना है। मामले की गहराई से जांच जारी है। इस केस में पहले भी दो साइबर ठगों और एक अन्य नाबालिग को पकड़ा जा चुका है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हीरालाल पुनिया के साथ पुलिसकर्मी मनोज कुमार, रविकुमार और जगदीश शामिल थे।