डीग में शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप में फरार चल रहे 31 वर्षीय युवक को पुलिस ने पकड़ा है। उसे डीग बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। मामला कोतवाली डीग में दर्ज हुआ था। पुलिस के अनुसार आरोपी लक्ष्मण उर्फ प्रवीण (31) पुत्र ठकुरिया, निवासी अऊ गेट, डीग इस मामले में वांछित था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बस स्टैंड पर मौजूद है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया।