जोधपुर | आसोज मास शुक्ल पक्ष की दशमी, नवरात्रि और विजयादशमी के अवसर पर बनाड़ रोड स्थित नांदड़ी के रामदेव नगर में संकीर्तन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम संयोजक विनीता-दलपतसिंह गहलोत ने बताया कि भजन गायकों ने देवी-देवताओं के भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर भक्त झूम उठे। आयोजन स्थल जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर देवेश, जीवेश, सीमा, रामसुख डूडी, पीयुष, दीपिका, साबा, घनश्याम, बेबी, मनीराम, वंदना, जीतु, मानसिंह व सौरभ मौजूद रहे।