सादुलपुर | पिलानी रोड स्थित मुनि आश्रम (दुर्गा माता मंदिर) में शारदीय नवरात्र के तहत सोमवार को अष्टमी पर मेला भरा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। पुजारी महेश महर्षि ने बताया कि अष्टमी के अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन हुए। सुबह व शाम को हुई आरती में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। शाम को महिला मंडल की तरफ से कीर्तन किया गया।