धौलपुर में 'शुद्ध और मिलावट पर वार' अभियान के तहत खाद्य विभाग ने कार्रवाई की। टीम ने 200 किलो मावा जब्त किया, जो शुरुआती जांच में दूषित पाया गया। विभाग ने इसका सैंपल लेकर बाकी मावे को चंबल के बीहड़ों में नष्ट करा दिया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार रोकी थी। तलाशी में कार से करीब 200 किलो मावा मिला। पुलिस ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने पर खाद्य निरीक्षक पदम सिंह परमार के साथ खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मावे की जांच की और दूषित पाए जाने पर नियमानुसार एक सैंपल लिया। यह कार्रवाई मिलावटी और दूषित खाने की चीजों की बिक्री रोकने के लिए की गई है। त्योहारों में मिलावट की संभावना को देखते हुए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।