धौलपुर के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मचकुंड पर इटली से आए पर्यटकों का शनिवार को स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें यहां की ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक महत्व और प्राचीन संस्कृति से परिचित कराया गया। युवा टूरिस्ट प्रतिनिधि सुमित बंसल, शिवम बंसल और पार्षद प्रतिनिधि सत्येंद्र बघेल ने पर्यटकों का स्वागत किया। लाड़ली जगमोहन मंदिर के महंत कृष्ण दास जी ने उन्हें मचकुंड सरोवर सहित प्रमुख धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी दी। 'हरे रामा-हरे कृष्णा' व 'राधे-कृष्णा' के जयकारे लगाए महंत कृष्ण दास जी ने भगवान श्रीकृष्ण की रणछोड़ नगरी से जुड़ी धार्मिक कथा व उसका महत्व बताया। भारतीय संस्कृति व श्रीकृष्ण की लीलाएं जानकर विदेशी पर्यटक प्रभावित हुए, 'हरे रामा-हरे कृष्णा' व 'राधे-कृष्णा' के जयकारे लगाने लगे। पर्यटक दल ने रानी गुरु मंदिर और मचकुंड सरोवर समेत कई जगहों का दौरा किया। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक धरोहरों को देखकर पर्यटकों ने धौलपुर की तारीफ की। इस कार्यक्रम से धौलपुर की धार्मिक विरासत, पर्यटन स्थलों और भारतीय संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का संदेश भी दिया गया।