धौलपुर में पुलिस आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए तैयार है। एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर जिले में कानून व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस टीमें गांव-गांव जाकर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और संभावित उम्मीदवारों से बातचीत कर रही हैं। उन्हें चुनाव के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने की समझाइश दी जा रही है। बिना किसी डर या लालच के वोट डालने की अपील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और श्रवण कुमार झोरड़ की देखरेख में अधिकारी चुनावी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। मतदाताओं से बिना किसी डर या लालच के वोट डालने की अपील की जा रही है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि चुनाव में आपसी दुश्मनी या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश सहन नहीं होगी। डराने वालों पर नियम के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और गलत खबरें नहीं फैलाने की अपील की गई है। किसी विवाद या संदिग्ध हरकत की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है। धौलपुर पुलिस का कहना है कि हर मतदाता को सुरक्षित माहौल देना प्राथमिकता है, ताकि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हो सकें।