धौलपुर में पुलिस पंचायत चुनाव और नवरात्र-दशहरा पर्व को शांति से कराने के लिए अलर्ट पर है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाने के लिए जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। कंचनपुर थाना क्षेत्र में सीओ ग्रामीण मनोहर लाल मीणा और थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत चुनाव के दौरान शांति और बिना दबाव के मतदान करने को कहा। शहर कोतवाल रामकिशन यादव के नेतृत्व में शहर में पैदल गश्त हुई। नवरात्र और दशहरा पर मूर्ति विसर्जन को लेकर मंदिर समितियों से बात की गई। पुलिस ने समितियों को सुरक्षा के बीच विसर्जन करने और चंबल नदी से दूर रहने के निर्देश दिए। निहालगंज थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने भी पुलिस मित्रों के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया।