डीडवाना के टाउन हॉल में शनिवार को जिला स्तरीय युवा महोत्सव हुआ। इसे युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार और जिला प्रशासन ने 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' के तहत आयोजित किया। इसका मकसद युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को मंच देना था। महोत्सव में जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और कविता लेखन जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतिभागियों ने राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना को अपनी प्रस्तुतियों से दिखाया। वक्ताओं ने कहा कि यह मंच युवाओं को देश की नीतियों और विकास में भागीदारी का अवसर देता है। विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पाने वाले राज्य स्तरीय संवाद में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में एएसपी हिमांशु शर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।