पाली| जिला स्तरीय वाल्मीकि जयंती समारोह के आयोजन को लेकर समाज के गणमान्य लोगों और संत-महात्माओं की बैठक द्वारका प्रसाद जावा की मौजूदगी में हुई। संयोजक दिनेश अटवाल के अनुसार कार्यक्रम सोमवार को बांडी नदी के पास मस्तान बाबा क्षेत्र स्थित भवन में होगा। समाज के युवा कलेक्ट्रेट से झांकियों के साथ वाहन रैली निकालेंगे, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए बांडी नदी की मुख्य पुलिया पार कर समारोह स्थल तक पहुंचेगी।