उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सोमवार को राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर पहुंचीं। उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी की ग्वाल झांकी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने तिलकायत पुत्र गोस्वामी विशाल बावा से फोन पर बातचीत कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परंपरा के अनुसार महाप्रभुजी की बैठक में उनका स्वागत किया गया। मंदिर परंपरा के अनुसार स्वागत श्रीनाथजी के दर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी महाप्रभुजी की बैठक पहुंचीं। यहां मंदिर परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें रजाई और उपरणा ओढ़ाया गया तथा श्रीजी प्रभु का प्रसाद भेंट किया गया। अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद इस दौरान मंदिर मंडल के सीईओ जितेंद्र कुमार पंड्या, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, कैलाश पालीवाल, जमादार विठ्ठल सनाढ्य और नितिन पानेरी मौजूद रहे। इनके अलावा भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। रविवार को राजसमंद में की थीं चुनावी सभाएं दिया कुमारी ने रविवार को राजसमंद में चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। इसके बाद उन्होंने रात में नाथद्वारा में विश्राम किया। सोमवार को उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किए।