जयपुर के जय क्लब में डॉक्टर्स प्रीमियर पिकलबॉल लीग खेली गई। इस फ्रेंडली लीग में जयपुर समेत दूसरे शहरों के कई हॉस्पिटल के डॉक्टर्स शामिल हुए। द मेडिकोस सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी के आह्वान पर आयोजित हुई इस लीग के सभी मैच जय क्लब के पिकलबॉल कोर्ट्स पर खेले गए। लीग में 10 टीमों ने भाग लिया पैट्रन इन चीफ डॉ. संदीप निझावन ने लीग के बारे में बताया कि इस लीग में 10 टीमों ने भाग लिया। सीनियर ऑर्थोपेडिक डॉक्टर ओम मील ने बताया- इस लीग में टीम में सिंगल, डबल और मिक्स डबल टीम के अलग-अलग मैच आयोजित किए गए। इन्होंने जीते व्यक्तिगत खिताब उन्होंने बताया- ये मैच टेबिल टेनिस और लॉन्ग टेनिस की तरह मिलता-जुलता है। इस लीग का खिताब ‘टूथ सेवियर्स’ टीम ने जीता, जबकि उपविजेता राव हॉस्पिटल रहा। इसमें व्यक्तिगत विजेताओं में डॉ. उत्कर्ष भाट, डॉ. सुधांशु, डॉ. पूर्वी, डॉ. प्रमिला, डॉ. विदिशा विजेता और उपविजेता रहे। टूर्नामेंट के आयोजन में लीग डॉ. अनिल यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।