डूंगरपुर में शाम ढलते ही बादल महल परिसर रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, डांडिया की खनक और गरबा की थाप से गुलजार हो उठा। कोई परिवार के साथ पहुंचा तो कोई दोस्तों के संग गरबा खेलने। देखते ही देखते शहरवासियों की भीड़ इतनी उमड़ी कि विशाल पांडाल भी छोटा पड़ गया। मौका था दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव के दूसरे दिन का। यहां महाआरती के बाद गुजराती, राजस्थानी और बॉलीवुड गीतों पर गरबा का ऐसा रंग जमा कि शहरवासी देर रात तक थिरकते रहे। डांडिया की ताल पर मिलाए कदम महोत्सव की शुरुआत रात 8:30 बजे उपसभापति अनिल पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद पंडित हरिप्रसाद दवे ने विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ माता की महाआरती करवाई। आरती के बाद गरबा शुरू हुआ तो पूरा परिसर उत्साह से भर गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला-पुरुषों ने डांडिया की ताल पर कदम मिलाए। बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में आकर्षण बढ़ाया। संगीत की हर धुन के साथ गरबा खेलने वालों का उत्साह बढ़ता गया और पांडाल में देर रात तक रौनक बनी रही। संगीत और प्रस्तुतियों ने बांधा समां भीलवाड़ा के एंकर अवि और मावी पंचाल ने मंच संचालन से माहौल बनाया। संगीतकार अरुण गंधर्व, गायक शुभम कंसारा, हर्षिता कड़ोतिया और हरि राजस्थानी की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। महोत्सव में बेस्ट ड्रेसअप ग्रुप, बेस्ट कपल, बेस्ट मेकअप, बेस्ट चाइल्ड डांसर, बेस्ट डांस मेल और बेस्ट डांस फीमेल सहित आठ श्रेणियों में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इनका रहा सहयोग प्रेजेंटिंग स्पोंसर बीएल टेंट एंड इंवेट, को स्पोंसर दामड़ी डेवलपर्स, इन एसोसिएशन विथ प्रगति संस्थान एंव मेवाड़ ग्रुप, सहयोगी स्पोंसर गुजरात हॉस्पिटल डूंगरपुर, वीएस सोनोग्राफी, कोटडिय़ा ब्रदर्स, फूड प्लाजा, अल सैफ परफ्यूम्स, शारदा इंजीनियर्स, उदयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट, अनिता-माया ट्रैवल्स, सूर्या कंप्यूटर्स एंड प्रॉपर्टी, नितेश बोरी कलाल एंड कंपनी, मुरलीधर रेस्टोरेंट एंड कैफे, स्वस्तिक एजुकेशन, भूमि इलेक्ट्रॉनिक्स, सिद्धि विनायक एजुकेशन और सबका हॉस्पिटल्स, हारमोनी टूर एंड ट्रेवल शामिल हैं। इस महोत्सव के इवेंट पार्टनर्स में एचएएल ग्रुप (वेन्यू), बाघ बकरी चाय (गिफ्ट), हरिओम स्टूडियो, ऋषभ लाइट डेकोर, नेशनल प्रिंटर्स, यूनिक आउटडोर और जीएम फायरवर्क शामिल हैं।