चौरासी थाना क्षेत्र के नेगाला स्कूल के पास मैन रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। महिला एक महीने बाद अपने पीहर आ ससुराल जा रही थी। घटना से 2 बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। वहीं, पुलिस ने घटना को लेकर जांच कर रही है। चौरासी थाना पुलिस के अनुसार मृतका के पति चंदूलाल कटारा, निवासी नानोडा, थाना धंबोला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया की उसकी शादी 18 साल पहले शादी वर्ष 2009 में बलवाड़ा निवासी इंदिरा से हुई थी। उनके दो बेटे हैं, जिनमें मणिलाल (18) और सुशील (13) शामिल हैं। इंदिरा करीब एक महीने पहले अपने पीहर बलवाड़ा गई थी। मंगलवार शाम के समय वह घर लौटने के लिए वहां से रवाना हुई थी, लेकिन आज बुधवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि इंदिरा का नेगाला स्कूल के पास मैन रोड पर पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव की पहचान इंदिरा के रूप में की। पति के अनुसार मृतका के चेहरे, कोहनी, हाथ की अंगुलियों और पैर पर चोट व रगड़ के निशान थे। अज्ञात वाहन के ड्राइवर पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।